{"_id":"5b8ed9ab867a5548542ea31f","slug":"151536088491-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस वापस न लेने पर महिला को अगवा करने कोशिश की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केस वापस न लेने पर महिला को अगवा करने कोशिश की
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। न्यायालय में दहेज मुकदमे को वापस न लेने पर कोताना से ई-रिक्शा मेें बड़ौत आ रही एक महिला को दो नकाबपोश युवकों ने अगवा करने की कोशिश की। विफल होने पर वे मारपीट कर भाग निकले। बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
मोनिका कोताना गांव की रहने वाली है। उसकी सात साल पहले गुराना रोड निवासी गौरव के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। अब उसका मामला न्यायालय मेें विचाराधीन है। ससुराल वाले उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। मंगलवार को जब वह ई-रिक्शा से अपनी मां शकुंतला के साथ अपने गांव से बड़ौत आ रही थी। जब वह बड़ौत-जौनामना के बीच पहुंची तो नकाबपोश दो युवक आए और ई-रिक्शा रुकवाकर मोनिका को अगवा करने की कोशिश की। विफल होने पर उसे मारपीट कर घायल कर गए। भागते हुए उन्होंने धमकी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार देंगे।