फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फुंके

बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फुंके

Fri, 03 May 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फुंके
बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फुंके
विज्ञापन

कैराना। मोहल्ला खैलकलां में बिजली गिरने के कारण करीब आधा दर्जन मकानों में विद्युत उपकरण फुंक गए। इस दौरान बैटरी फटने से जोरदार धमाका हुआ। इससे लोग दहल गए। गनीमत रही कि लोगों की जानें बच गई। बृहस्पतिवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदलने से आकाश में बिजली की तड़तड़ाहट शुरू हो गई। बिजली गिरने से मोहल्ला खैलकलां में भारी नुकसान हुआ। मोहल्ले में अपने आवास पर क्लीनिक चलाने डाक्टर अहसान अहमद के मकान में बिजली गिर गई। इस दौरान मकान और क्लीनिक दोनों जगहों पर इनवर्टर की सप्लाई में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया और एलईडी बल्ब फटने के साथ ही इनवर्टर फुंक गया। डाक्टर अहसान ने बताया कि उनके मोहल्ले में करीब आधा दर्जन घरों में बिजली के कारण विद्युत उपकरण फुंकने से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed