{"_id":"5b3687284f1c1b214d8b9329","slug":"151530300200-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभाखेड़ी में मूर्ति उखाड़ कर तालाब में फेंकीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभाखेड़ी में मूर्ति उखाड़ कर तालाब में फेंकीं
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। सभाखड़ी गांव में कुछ युवकों ने नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों को उखाड़ कर तालाब में फेंक कर माहौल खराब करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने सूझबूझ दिखाकर मामले को शांत कर दिया। उधर सूचना पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच बागपत के कार्यकर्ता घटना स्थल पहुंचे और आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की।
शुक्रवार को गांव के ही दूसरे समुदाय के युवकों ने मूर्तियां उखाड़कर फेंक दी, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। गांव में हिंदुओं के कम ही घर हैं, ऐसे में लोगों को डर था कि कहीं आपस में झगड़ा ना हो जाए। सूचना पर मौके पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री ने कहा कि कुछ अराजक तत्व आपसी प्रेम को रहने नहीं देना चाहते। गांव में मस्जिद भी है, मदरसा भी है पर कोई मंदिर नहीं है। अगर गांव में एक मंदिर भी हो तो आपसी प्रेम बना रहेगा। इसी बात के लिए ग्रामीणों ने सोचा कि क्यों न मिल के एक मंदिर बनाया जाए पर गांव के ही कुछ परिवार के बच्चे गलत हरकत कर रहे हैं। कहा कि किसी भी जाति के व्यक्तियों द्वारा आपसी सौहार्द को बिगाड़ने नही दिया जाएगा।
प्रथम दृष्टया हिंदू जागरण मंच ने कहा कि कोई भी आपसी सौहार्द न बिगाड़े। अगर भविष्य में ऐसा कुछ होता है तो जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाई कराई जाएगी। इस मौके पर जयकुमार, रिंकू, राहुल, अरिहंत आदि रहे। इस संबंध में एसएसआई रमेश सिंधु ने कहा अभी तक थाने में किसी ने शिकायत नहीं की है। यदि शिकायत आती है तो कार्रवाई होगी।