{"_id":"5b2ff3284f1c1b624d8b7eca","slug":"151529869096-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान विवाद को लेकर भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान विवाद को लेकर भिड़े
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिसाना गांव में मकान के विवाद को लेकर महेंद्र सिंह और जंगशेर के बीच मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। महेंद्र ने बताया कि उसने 28 सितंबर 2015 को जंगशेर से 3.50 लाख रुपये में मकान खरीदा । उसका मकान पर कब्जा भी हो गया । रविवार को वह मकान में सामान रख रहा था, इसी दौरान जंगशेर पक्ष ने उस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने दोनों को शांति भंग की धाराओं में जेल भेजा।
थाने में दो युवकों में मारपीट
दोघट। भड़ल गांव में पांच लाख रुपये के लेन-देन को लेकर रितेश और प्रवीण के विवाद चल रहा है। रविवार को समझौते के लिए दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। यहां पर नंदा पुत्र जयभगवान भी पहुंच गया। रितेश के उस पर ढाई लाख रुपये उधार है। रितेश ने उससे रुपये लौटाने को कहा तो उनमें कहासुनी हो गई। थाने में पुलिस के सामने दोनों में मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और शांति भंग की धारा मेें जेल भेजा।
दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दोघट। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बेटी को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने की धारा में सोनू पुत्र धर्मवीर व नीलू पुत्र किरण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गत शनिवार को किशोरी को बुढ़ाना पुलिस ने बरामद कर लिया था। किशोरी ने युवकों पर रेप का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
बीसीए का छात्र लापता
दोघट। कस्बा दोघट निवासी मोहित पुत्र सूरज बीसीए का छात्र है। वह शनिवार को बड़ौत मेें परीक्षा देने गया, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। कुछ पता नहीं चल सका। पिता ने थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।