फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस तैनात

चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस तैनात

Mon, 28 May 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस तैनात
बागपत। मवी कलां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल पर पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए । इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। सघन चेकिंग के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया गया। कई संदिग्धों को पुलिस ने रोका भी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तीन हजार से अधिक पुलिस कर्मी लगाए गए। इनमें 10 आईपीएस अधिकारी, 20 एएसपी, 51 सीओ, 300 दरोगा, 70 इंस्पेक्टर समेत 10 कंपनी अर्द्धसैनिक बल मुस्तैदी से तैनात रहे। सभा स्थल पर पांडाल में प्रवेश करने के लिए आठ गेट बनाए गए थे। सभी गेटों पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था। पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों को गेट पर ही रोक लिया। उन्हें अंदर जाने कंघे अनुमति नहीं दी गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। कार्यक्रम स्थल के अंदर व बाहर भी सादी वर्दी में भी पुलिस लगाई। जनसभा से पहले बम निरोधक दस्ते ने पूरे कार्यक्रम स्थल की चेकिंग की। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को एक दिन पहले ही पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
विज्ञापन


भीड़ को काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने

बागपत। जनसभा समाप्त होने के बाद जब प्रधानमंत्री की गाड़ियों के काफिले के साथ एक्सप्रेस-वे पर निकलते ही हजारों युवाओं की भीड़ काफिले की तरफ दौड़ ली। भीड़ को देखकर पुलिस के पसीने छूट गए। युवाओं को काबू करने के लिए पुलिस ने कई बार बल प्रयोग किया। पीएम के जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed