{"_id":"5b0322234f1c1be6408b7096","slug":"151526932003-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात हप्पू का साथी आदित्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात हप्पू का साथी आदित्य गिरफ्तार
Updated Tue, 22 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत/बागपत। पेट्रोल पंप मालिक एवं रालोद नेता धीरज उज्ज्वल से एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू ने ही मेरठ जेल से अपने साथी द्वारा पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने इसका खुलासा कर हप्पू के साथी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से देसी पिस्टल बरामद हुआ है।
एसपी जयप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि बिजरौल रोड पेट्रोल पंप पर 15 अप्रैल 2018 को कुख्यात अपराधी अजीत उर्फ हप्पू के नाम से चिट्ठी फेंक कर पंप मालिक एवं रालोद नेता धीरज उज्ज्वल से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इस संबंध में उन्होंने बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया । रंगदारी न देने पर 9 मई को दो बदमाशों ने पंप के कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी थी। इस मामले में बड़ौत कोतवाली में हप्पू के साथी आदित्य तोमर पुत्र हरेंद्र तोमर निवासी बावली के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस ने फरार चल रहे आदित्य तोमर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नौ एमएम की देसी पिस्टल बरामद की। पूछताछ में आदित्य तोमर ने बताया कि वह मेरठ जेल में बंद कुख्यात अपराधी अजीत उर्फ हप्पू के गैंग का सक्रिय सदस्य है। हप्पू के गिरफ्तार होने के बाद अपने गैंग लीडर के कहने पर साथियों के साथ मिलकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापारियों को धमकाने के लिए फायरिंग व मारपीट की घटनाएं कर रहा था। घटना से सात दिन पहले वह मेरठ जेल में हप्पू से मिला । हप्पू ने ही उसे पंप मालिक से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने को कहा था। उसने हप्पू के कहने पर चिट्ठी लिखी। रंगदारी न देने पर डराने के उद्देश्य से पंप पर फायरिंग की । पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। एसपी ने बताया कि पुलिस हप्पू के साथियों की तलाश में लगी हुई है। पांच-छह बदमाशों के नाम प्रकाश में आए हैं। उन्हें भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये बदमाश हप्पू के इशारे पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।