{"_id":"5afc87db4f1c1beb408b5d13","slug":"151526499291-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार पुलिस चौकी के पास ट्रक दुकानों में घुसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार पुलिस चौकी के पास ट्रक दुकानों में घुसा
Updated Thu, 17 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बाजार पुलिस चौकी के पास एक ट्रक दुकानों में जा घुसा, इससे दो दुकानें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दो लाख का नुकसान हो गया। कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारियों ने हंगामा किया और चालक व परिचालक को पुलिस को सौंप दिया।
बाजार पुलिस चौकी के पास मनीष और संयम जैन की आसपास कॉकरी और प्लास्टिक के सामान की दुकान है। मंगलवार देर रात्रि एक ट्रक इन दुकानों मेें जा घुसा। इसकी जानकारी जब व्यापारियों को लगी तो अंकुर जैन के नेतृत्व में व्यापारी वहां पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। बाद मेें पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक नंबर यूपी 72टी 4455 को क्रेन मंगवाकर हटवाया और उसके चालक आजाद पुत्र छिददा निवासी पारसी जनपद मेरठ व इसी गांव के हेल्पर जाविद पुत्र अजीज को हिरासत मेें लिया। इस संबंध में मनीष ने कोतवाली पर तहरीर दी है। सूचना पर पालिका के चेयरमैन अमित राणा मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को शांत किया।