फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे पकड़े

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे पकड़े

Thu, 17 May 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे पकड़े
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के कैडवा गांव के पास पुलिस ने मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। जबकि एक बदमाश भाग निकला। बदमाश ट्रक मालिक व चालक से हजारों रुपये लूट कर भाग रहे थे। उनके पास से एक तमंचा, कारतूस, नगदी और बोलेरो गाड़ी बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार की रात में बोलेरो गाड़ी सवार चार बदमाशों ने मेरठ-बागपत मार्ग पर ट्रक को ओवर टेक कर रोक लिया। तीन बदमाश ट्रक में चढ़ गए। एक बदमाश गाड़ी में चालक सीट पर बैठा रहा। बदमाशों ने तमंचे के बल पर खेकड़ा निवासी ट्रक मालिक अरिहंत जैन पुत्र जग भूषण लाल जैन और उसके चालक से 10,700 रुपये की नगदी लूट ली और मारने की धमकी देकर भाग गए। ट्रक मालिक ने पुलिस को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने जनपद में नाकाबंदी करा कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। सिंघावली अहीर व बिनौली थाना पुलिस ने कैड़वा गांव के पास बोलेरो गाड़ी को घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे, लेकिन तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा। अंधेरे का फायदा उठा कर एक बदमाश भाग निकला। पकड़े गए फरमान पुत्र तौफिक निवासी जैनपुर जनपद मेरठ, सुल्तान पुत्र फजरू और राहुल उर्फ हसन पुत्र सलाम तुल्ला निवासी पिठलोकर जनपद मेरठ शामिल हैं। जबकि शहनवाज उर्फ गुल्लू जाहिद निवासी पिठलोकर जनपद मेरठ भाग निकला है। पुलिस ने उनके पास से लूटी धनराशि में 5700 रुपये, 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस, खोखा और वारदात में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी बरामद की है। तीनों बदमाशों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार शहनवाज है गैंग लीडर
बागपत। पुलिस ने बताया कि फरार हुआ बदमाश शहनवाज उर्फ गुल्लू जाहिद नाई गैंग का लीडर है। वह पिठलोकर गांव में नाई की दुकान करता है। उसका साथी फरमान सीवर लाइन डालने का काम करता है। सुल्तान की मुर्गा बेचने की दुकान है। तीनों ही शातिर अपराधी है। एसपी ने बताया कि फरार शहनवाज को भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। उधर, पकड़े गए तीनों बदमाश भागे अपने साथ शहनवाज पर आरोप लगा रहे थे। राहुल उर्फ हसन ने बताया कि वह बोलेरो गाड़ी किराये में चलाता है। शहनवाज ने गाड़ी किराये पर की । फरमान और सुल्तान ने बताया कि उनका साथी शहनवाज उन्हें दावत के बहाने बुलाकर लाया था।


सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई
बागपत। ट्रक मालिक अरिहंत जैन ने वारदात के बाद मोबाइल पर रात में ही सबसे पहले एसपी को सूचना दी। एसपी जयप्रकाश ने तुरंत कार्रवाई कर जिले की सभी सीमा पर नाकाबंदी करा दी। पुलिस चौकियों पर चेकिंग चलने लगी। बदमाश बिनौली होते मेरठ की तरफ भाग की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed