{"_id":"5a906fc14f1c1bcb268bb968","slug":"151519415233-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन के पट्टे पर किसे कहा जा रहा था विधायक जी?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन के पट्टे पर किसे कहा जा रहा था विधायक जी?
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यमुना खादर के बवाल में कई सवाल अभी भी जवाब मांग रहे हैं। खनन के पट्टे पर चल रही बातचीत के दौरान कुछ लोग एक नेता को विधायक जी कह रहे थे। किसानों की तरफ से जो मुकदमा दर्ज हुआ है, उनमें अज्ञात में नेताजी पर भी मुकदमा कायम कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
बृहस्पतिवार को निवाड़ा चेकपोस्ट के निकट गौरीपुर-निवाड़ा यमुना खादर में किसान, पुलिस और खनन ठेकेदार बातचीत कर रहे थे। किसान जाहिद ने जो मुकदमा दर्ज कराया है, उसमें लिखा है कि इसमें एक नेताजी को कुछ युवक बार-बार विधायक जी कह रहे थे। वह कौन थे किसान नहीं जानते हैं। पुलिस ने जाहिद की तहरीर पर इनके खिलाफ भी आगजनी, तोड़फोड़, जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सवाल है कि आखिर यह नेताजी कौन थे और खनन के पट्टे के विवाद में क्या करने आए थे। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, अब यह विवेचना का हिस्सा है।