{"_id":"5a81e7b94f1c1ba3268b9c77","slug":"151518462905-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक से लूटपाट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक से लूटपाट की
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन बदमाश ई-रिक्शा, हजारों की नगदी और मोबाइल लूटकर ले गए। उसे सोमवार तड़के होश आया और उसने अपने परिजनों को वारदात की जानकारी दी। परिजन पीड़ित को लेकर कोतवाली में पहुंचे और लूटपाट की तहरीर दी।
लूट का शिकार हुआ ऋषिपाल खड़खड़ी गांव का रहने वाला है। वह नगर में किराए पर ई-रिक्शा लेकर चलाने का काम करता है। रविवार को मेन बाजार में तीन युवक मिले। वे उसे बावली चुंगी के लिए किराए पर कर ले गए। बावली चुंगी पर जाने के बाद उन्होंने उसे कुछ सुंघाया। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला। सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे होश आने पर वह बड़का रोड पर पड़ा मिला। उसने बताया कि बदमाश उसकी ई-रिक्शा, 1200 रुपये और मोबाइल भी लूटकर ले गए । वह सोमवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी।