फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बदरखा में महिला को फांसी लगाकर मारने की कोशिश

बदरखा में महिला को फांसी लगाकर मारने की कोशिश

Wed, 03 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बदरखा में महिला को फांसी लगाकर मारने की कोशिश
छपरौली (बागपत)। बदरखा गांव में एक महिला को फांसी लगाकर मारने की कोशिश की गई। इससे पहले उसके बेटे पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

गांव के विनोद ने बताया कि उसके बेटे अक्षय की गांव के ही एक व्यक्ति ने 29 दिसंबर को अपने बेटे के साथ मारपीट की थी। इसकी पुलिस से शिकायत की। अगले ही दिन आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ अभद्रता कर मारपीट कर दी। उसको फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर परिजनों और मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। इसी कारण उसकी जान बची। आरोपी धमकी देकर चले गए। उसने पुलिस से अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में आरोपी अनुज पुत्र ओमपाल व ओमपाल पुत्र श्रीचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed