फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पति ने पहले दिया तलाया, फिर कराया अपहरण

पति ने पहले दिया तलाया, फिर कराया अपहरण

Tue, 05 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
पति ने पहले दिया तलाया, फिर कराया अपहरण
बागपत। बीमार रहने पर एक महिला को पहले पति ने तलाक दिया। बाद में उसका घर से अपहरण करके ले गए। उसके परिजनों को तमंचे से आतंकित कर धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

गौरीपुर जवाहर नगर मोड़ के पास रहने वाले शरीफ अहमद ने बताया कि उसकी बेटी नसरीन का निकाह दो फरवरी 2014 को बड़ौत क्षेत्र के ख्वाजा नंगला गांव के युवक के साथ हुआ । नसरीन के डेढ़ साल की बेटी है। नसरीन पिछले कुछ समय से बीमार चल रही है। इसी कारण ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया । नसरीन उसके पास आ गई । 21 नवंबर 2017 को उसके पति ने घर पर आकर तलाक दे दिया । इसकी किसी से शिकायत नहीं की । रविवार रात करीब 11 बजे आरोपी युवक अपने भाई, चाचा और एक अन्य व्यक्ति के साथ घर आया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। उनको तमंचे से आतंकित कर नसरीन को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथ ले गए। धमकी दी यदि उनके खिलाफ कार्रवाई की तो नसरीन और नसरीन की बेटी फायजा की हत्या कर लाश को यमुना नदी में डाल देंगे। आरोपी दोनों की हत्या भी कर सकते हैं। इससे उनका परिवार दहशत में है। उसने परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । कोतवाली पुलिस ने उनको मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed