{"_id":"5a25a1da4f1c1b9e678bfa53","slug":"151512415706-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामपुर में अवैध मिट्टी खनन पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खामपुर में अवैध मिट्टी खनन पकड़ा
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के खामपुर गांव में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन पकड़ा गया है। राजस्व विभाग और पुलिस की टीम को देखकर आरोपी भाग निकले। एसडीएम ने खनन अधिकारी को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। करीब तीस फीट तक जेसीबी से मिट्टी का उठान कराया गया है।
बागपत तहसील और बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गांव में राजपुर खामपुर में पिछले कई दिन से अवैध मिट्टी खनन चल रहा था। ग्रामीणों ने प्रकरण की शिकायत डीएम भवानी सिंह खंगारौत से की। डीएम ने एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, खनन अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए। सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो अवैध मिट्टी खनन पकड़ा गया। पुलिस-प्रशासन की टीम के पहुंचने से पहले ही यहां खनन कर रहे आरोपी भाग खड़े हुए। ग्रामीणों का कहना था कि खनन कर रहे आरोपी, उन्हें डराते और धमकाते हैं। जिला खनन अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्जृ करने की तैयारी चल रही है। नियमों को ताक पर रखकर मिट्टी का उठान किया गया है।