{"_id":"5a020e124f1c1bf2538bb631","slug":"151510084114-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन की खीर खाकर दो बच्चे बीमार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जन्मदिन की खीर खाकर दो बच्चे बीमार
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
नगर में सोमवार की रात में जन्मदिन पार्टी में खीर खाकर एक परिवार के दो बच्चे बेहोश हो गए। इससे परिजनों मेें हड़कंप मच गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बावली रोड स्थित मोहल्ले में अमित के मकान में ऊपर के हिस्से में एक किरायेदार रहता है। किरायेदार की पत्नी रेखा का सोमवार की रात में जन्मदिन था और उसने खाने के साथ खीर बनाई। खीर उसने अपने दो बच्चे सोनू और राहुल को खाने को दी। खीर खाने के बाद दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। उनके पेट में जोर से दर्द होने लगा और दोनों अचानक बेहोश हो गए। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्हें नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया । अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने बताया कि जिस दूध से खीर बनाई गई या तो दूध खराब होगा या उनके द्वारा खाई गई खीर में कुछ जहरीली वस्तु गिर गई होगी।