फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोताना में फिर शुरू हुआ अवैध रेत खनन

कोताना में फिर शुरू हुआ अवैध रेत खनन

Fri, 08 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
कोताना में फिर शुरू हुआ अवैध रेत खनन
कोताना में फिर अवैध रेत खनन शुरू
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
कोताना गांव में यमुना का स्तर गिरते ही फिर रेत माफिया सक्रिय हो गए हैं और दिन छिपते ही यमुना में रेत खनन शुरू हो जाता है। भारी मात्रा में ट्रैेक्टर-ट्रालियों और बुग्गियों को निकाला जाता है। हालंाकि एसडीएम ने पिछले दिनों टीम गठित की , लेकिन वह भी कारगर साबित नहीं हुई है।

कोताना गांव के यमुना खादर में दिन छिपते ही हरियाणा सीमा से पोर्कलेन मशीन को यमुना में उतारकर रेत माफिया खुलेआम रेत खनन शुरू कर देता है। पूरी रात ट्रैक्टर-ट्रालियों और बुग्गियों से रेत खनन चलता है। इसको लेकर गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है और पूर्व में भी यहां संघर्ष हो चुका है। पांच दिन पहले जब हथनी कुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा था तो उससे पूर्व एसडीएम को शिकायत की, लेकिन पानी अधिक आ जाने के कारण रेत माफिया ने रेत खनन शुरू कर दिया है। अब यमुना में पानी का स्तर घटने के बाद रेत माफिया फिर से सक्रिय हो गए है। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया टीम गठित की हुई है और वह जांच करने में जुटी है। किसी भी हाल में अवैध रेत खनन नहीं होने दिया जाएगा, क्योंकि इस संबंध में डीएम ने भी उन्हें सख्त निर्देश दिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed