{"_id":"89ec227ee3a4b883784df3f20331e6c4","slug":"15-million-was-for-the-bengal-leader-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 करोड़ के लिए हुई थी प. बंगाल के नेता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 करोड़ के लिए हुई थी प. बंगाल के नेता की हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी समता पार्टी के नेता एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी ज्योतिष प्रमाणिक उर्फ विमल को पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित चीनू ढाबा पर काम करते हुए गिरफ्तार कर लिया। बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए अधिवक्ता हंगामा कर रहे थे। आरोपी ने बताया कि किशोर चंद्रा ने बगैर रुपये दिए 15 करोड़ रुपये की जमीन का बैनामा करा लिया था। हत्यारोपी ने पुलिस कस्टड़ी में रुपये नहीं मिलने पर हत्या करना स्वीकार किया है।
आरोपी प्रापर्टी डीलर ज्योतिष प्रमाणिक पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी का रहने वाला है। बागपत पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी जमीन पर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था। उसकी ओर से जिला बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी किशोर चंद्रा केस की पैरवी करते थे। साढ़े तीन साल पूर्व एडवोकेट किशोर चंद्रा ने जमीन को खुद लेने की बात की। ज्योतिष प्रमाणिक ने जमीन का बैनामा कर लिया। सौदा 15 करोड़ रुपये में हुआ था। बार-बार तगादा करने पर भी किशोर चंद्रा ने रुपये नहीं दिए।
वह किशोर चंद्रा से दस करोड़ रुपये भी लेने को तैयार था। 23 नवंबर 2015 को वह रुपये लेने के लिए उनके आवास पर गया। जहां उसकी एडवोकेट किशोर चंद्रा से कहासुनी हो गई। इसी बात पर उसने चाकू से किशोर चंद्रा की गर्दन पर वार कर दिया। उसके बाद चाकुओं से गोदकर उनकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह बागपत में आकर ढाबा पर मजदूरी करने लगा।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने बताया बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी एवं समता पार्टी के नेता किशोर चंद्रा की हत्या का आरोपी ज्योतिष प्रमाणिक को बागपत पुलिस और पश्चिमी बंगाल की जलपाईगुड़ी की पुलिस ने संयुक्त रूप से चीनू ढाबे से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पश्चिमी बंगाल पुलिस, आरोपी को कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है।
एक सप्ताह से कोर्ट चल रही है बंद
बागपत। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि एडवोकेट किशोर चंद्रा की हत्या से सिलीगुड़ी के वकील आक्रोशित थे। उन्होंने कार्य का बहिष्कार कर रखा था। जिसके चलते कोर्ट बंद चल रही थी।
सर्विलांस बना हत्यारोपी तक पहुंचने का सहारा
बागपत। पुलिस के मुताबिक आरोपी ज्योतिष प्रमाणिक अपने परिजनों से फोन पर बात करता था। पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लेकर उसका पता लगाया। गुरुवार की रात एसआई सीत चंद लांबा, एसआई आरएल भूटिया, एसआई उमेश चंदोदास और दो कांस्टेबल बागपत पहुंचे थे।
17 वार किए थे नेता किशोर चंद्रा पर
बागपत। आरोपी ज्योतिष प्रमाणिक ने पुलिस अभिरक्षा में बेखौफ अंदाज में कहा कि उसे किशोर चंद्रा की हत्या करने का कोई दुख नहीं है। उसने तो किशोर चंद्रा पर तब तक धारदार हथियार से वार किए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पुलिस का कहना है कि चंद्रा के शरीर पर चोट के 17 निशान मिले थे।
किशोर चंद्रा के दो साथियों को भी उतार देता मौत के घाट
बागपत। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने बताया कि जिस समय उसने किशोर चंद्रा पर धारदार हथियार से वार किए, उस समय वहां पर पहले से ही किशोर के दो परिचित बैठे हुए थे। चंद्रा पर हमला होते ही दोनों लोग दौड़ पड़े। आरोपी का कहना है कि वे, हमले का विरोध करते तो उन्हें भी वह मौत के घाट उतार देता।