{"_id":"5935a1754f1c1bcf2f8b458e","slug":"149668697914-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर तलाक दिए दूसरी बीवी से किया निकाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगैर तलाक दिए दूसरी बीवी से किया निकाह
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगैर तलाक दिए दूसरी बीवी से किया निकाह
बागपत। निकाह के 12 साल बाद दूसरी बीवी के चक्कर में पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित का आरोप है कि पति ने बगैर तलाक दिए दूसरी शादी की है। उसने आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया है। पिलाना निवासी महिला ने दी तहरीर में कहा 12 साल पहले बागपत शहर निवासी एक युवक के साथ उसका निकाह हुआ था। उसके तीन बेटी और एक बेटा है। पिछले करीब एक साल पहले उसके पति का दिल्ली की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल गया था।
पता चलने पर उसने उसको काफी रोका, लेकिन पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। पिछले दिनों पति अपनी प्रेमिका से शादी कर घर पर ही आ गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। वह अपने मायके चली गई। ससुरालियों ने उसे बहाने से घर में बुलाया। रविवार की रात में उसकी ससुरालियों ने पिटाई की, बाद में उसको घर से निकाल दिया। धमकी दी दोबारा यहां पर आई तो उसको जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली पुलिस ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।