फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की दो घटनाओं का खुलासा

ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की दो घटनाओं का खुलासा

Fri, 17 May 2019 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की दो घटनाओं का खुलासा
बागपत। बिनौली पुलिस ने रंछाड़-पुसार मार्ग से शातिर चोर को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया। वह अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि बुधवार को बिनौली थाना पुलिस ने रंछाड़-पुसार मार्ग से ट्रैक्टर चोर गिरोह के सदस्य ब्रजपाल पुत्र बेगराज निवासी काठा को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की ट्रैक्टर-ट्राली बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि 14 मई को गाजियाबाद जनपद के जावली गांव से भगत सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी जावली के घर से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की थी। इसके अलावा अपने तीन साथियों के साथ 26 मार्च को गाजियाबाद जनपद के सकलपुरा में शिव भट्ठे से हरेंद्र कुमार पुत्र खेमचंद निवासी सकलपुरा की ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की थी। दोनों घटनाओं के मुकदमे लोनी थाने में दर्ज हैं। आरोपी ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर 2018 में हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर से ट्रैक्टर लूटा था, जिसमें वह जेल भी गया था। गिरोह का सरगना हुसैन निवासी मेरठ है। वही चोरी के ट्रैक्टरों को बेचता है। उसे एक ट्रैक्टर चोरी करने के 10 हजार रुपये मिलते थे। काठा गांव निवासी रीगल का नाम भी उसने बताया। वह फरवरी माह में जेल से छूट कर आया था। उसके खिलाफ गढ़मुक्तेश्वर, लोनी व बिनौली थानों में ट्रैक्टर चोरी व लूट के चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed