फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक पर बलकटी से हमला, गंभीर घायल

युवक पर बलकटी से हमला, गंभीर घायल

Tue, 16 Apr 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
युवक पर बलकटी से हमला, गंभीर घायल
छपरौली (बागपत)। कस्बे में मामूली विवाद को लेकर युवक पर बलकटी से हमला किया। आरोपी ने सिर में बलकटी से प्रहार कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

छपरौली कस्बा निवासी मोनू पुत्र सुरेश पाल ने बताया कि वह गांव में किसी काम से जा रहा था। रास्ते में गांव का ही एक युवक उसे मिला। मामूली बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी को लेकर आरोपी युवक ने उस पर बलकटी से हमला किया। सिर में बलकटी लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। परिजनों ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed