फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुठभेड़ में सिपाही और एक बदमाश घायल

मुठभेड़ में सिपाही और एक बदमाश घायल

Tue, 19 Feb 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में सिपाही और एक बदमाश घायल
चांदीनगर (बागपत)। ढिकौली-बंथला मार्ग पर गश्त कर रही पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चली। फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। एक सिपाही को भी गोली लगी है। घायलों को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीओ खेकड़ा राजीव प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात में करीब पौने 11 बजे चांदीनगर थाने की रटौल चौकी पुलिस के सिपाही गश्त कर रहे थे। इस दौरान पावन धाम मंदिर के निकट पुलिस को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने पीछा किया। एकाएक दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि सिपाही देवेश भी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश मेरठ के खिवाई का शफाक है। पुलिस ने घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed