{"_id":"6a9ef819e6c9ffcf640a8854","slug":"police-team-attacked-four-constables-injured-gonda-news-c-100-1-slko1026-165633-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पुलिस टीम पर हमला, चार आरक्षी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पुलिस टीम पर हमला, चार आरक्षी घायल
Mon, 07 Sep 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
हाथ जोड़कर माफी मांगते पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी। स्रोत: पुलिस
दुबहा बाजार। कौड़िया में गश्त कर रही यूपी 112 की पीआरवी (बाइक) पर छिरास गांव के पास रविवार देर रात दो भाइयों ने पथराव कर दिया। सूचना पर थाने से पुलिस बल पहुंचा और किसी तरह दोनों भाइयों को दबोचा। हमले में अखिलेश कुमार, सुमित मिश्र व दो अन्य आरक्षी घायल हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, छिरास गांव के पास गश्त के दौरान पीआरवी बाइक पर पथराव की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि शुक्ल पुरवा छिरास निवासी गिरवर दयाल उर्फ नागा और उसके भाई शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ ने पुलिस टीम पर जमकर पथराव किया। इसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कौड़िया थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरवर दयाल के खिलाफ वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। शिवदयाल के खिलाफ वर्ष 2024 और 2025 में मारपीट समेत अन्य धाराओं में दो प्राथमिकी दर्ज हैं।