{"_id":"6a9ef7016f27b55ea70d3f26","slug":"entire-staff-including-the-police-outpost-in-charge-transferred-to-police-lines-following-a-bribery-case-sirsa-news-c-128-1-svns1027-164567-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रिश्वत प्रकरण के बाद पुलिस चौकी प्रभारी सहित पूरा स्टाफ लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रिश्वत प्रकरण के बाद पुलिस चौकी प्रभारी सहित पूरा स्टाफ लाइन हाजिर
Mon, 07 Sep 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। गोल बाजार पुलिस चौकी में तैनात एएसआई जगजीत सिंह के रिश्वत मामले में पकडे़ जाने के बाद एसपी जसलीन कौर ने सोमवार को चौकी प्रभारी सत्य नारायण सहित पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया।
एसीबी की सिरसा टीम ने रविवार को जगजीत सिंह को गिरफ्तार था जबकि चौकी का मुंशी राजवीर चकमा देकर भाग गया। एसीबी प्रभारी सत्यवान के मुताबिक 21 अगस्त को पुलिस ने मंडी किलियांवाली निवासी तरसेम सिंह को 263 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उसके पूछताछ के बाद तीन सितंबर को मुक्तसर साहिब की सफेदा कॉलोनी निवासी कर्णवीर उर्फ बबलू 3 सितंबर को गिरफ्तार कर किया। आरोप है कि इस मामले में बबलू और अन्य आरोपियों की मदद करने की एवज में एएसआई रिश्वत मांग रहे थे। बबलू के मित्र गोनियाना निवासी बलविंद्र सिंह ने इसकी शिकायत एसीबी को दी।
आरोप लगाया कि तीन किस्तों में करीब एक लाख रुपये एएसआई को दिए जा चुके हैं। अब 20 हजार रुपये और मांग रहा है। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर जगजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि रिश्वत की राशि एएसआई के पास से बरामद नहीं हुई। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन और एसडीओ की मौजूदगी में उसके हाथ धुलवाने पर केमिकल के निशान मिले। एएसआई ने सफाई दी कि रिश्वत देने आए व्यक्ति ने उससे हाथ मिलाया था। एसीबी ने यह दलील खारिज कर दी क्योंकि शिकायतकर्ता के हाथ पहले ही धुलवाए जा चुके थे।
विज्ञापन
एएसआई जगजीत और शी राजवीर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गोल बाजार चौकी की कमान अब चौटाला चौकी प्रभारी एसआई कृष्ण कुमार को सौंपी गई है।