{"_id":"5c686791bdec224b7a555436","slug":"141550346129-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीनों लुटेरों को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तीनों लुटेरों को जेल भेजा
विज्ञापन
बागपत।
दोघट थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में पकड़े गए तीनों लुटेरों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। तीनों के खिलाफ लूट, जानलेवा हमले आदि के मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तीन तमंचे, कारतूस व लूटा गया सामान बरामद किया।
दोघट निवासी तौल लिपिक धर्मपाल शुक्रवार की रात घर लौट रहा था। जब वह दोघट-इदरीशपुर मार्ग पर पहुंचा तो तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे मोबाइल, सोने की अंगूठी व पर्स लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश खेतों के रास्ते होकर भगवानपुर नांगल-दोघट मार्ग पर पहुंचे तो पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ हुई। पुलिस दीपक उर्फ हनुमान पुत्र सोहन पाल, घनश्याम उर्फ भीम उर्फ काला पुत्र कटार सिंह, सचिन उर्फ संजीव पुत्र कल्लू निवासी बावली को गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली लगने से दीपक और घनश्याम घायल हो गए। दोघट थानाध्यक्ष अजय शर्मा की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में बदमाशों ने लूट की घटना करना कबूल लिया। पुलिस उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन तमंचे, 11 कारतूस, लूटा गया सामान बरामद किया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
तीनों लुटेरे भूल गए रास्ता
बागपत। जिला अस्पताल में भर्ती रहे घायल दीपक और घनश्याम ने बताया कि व्यक्ति से लूट करने के बाद वे खेतों के रास्ते भाग निकले, लेकिन रास्ता न पता होने के कारण उनका पुलिस से सामना हो गया। यदि उन्हें रास्ता पता होता तो वे पुलिस के हाथ नहीं लगते है।
विज्ञापन
तीनों के खिलाफ दर्ज हैं 13 मुकदमे
बागपत। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों लुटेरों के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में लूट, जानलेवा हमले, अवैध हथियार रखने के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी दीपक पर सात, घनश्याम पर तीन, सचिन पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी।