फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, चार गिरफ्तार

पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, चार गिरफ्तार

Fri, 01 Feb 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, चार गिरफ्तार
बागपत। पुलिस ने बुधवार रात अभियान चलाकर हरियाणा से यमुना के रास्ते से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी। अलग-अलग स्थानों से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह को बुधवार रात सूचना मिली कि यमुना नदी के रास्ते हरियाणा से तस्करी कर अवैध शराब लाई जा रही है। उन्होंने पक्का घाट पर पुलिस टीम भेजी। पुलिस ने रहीसू निवासी माता कालोनी को 324 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, काली मंदिर पक्का घाट के पास ही रात सात बजे इंतजार निवासी माता कालोनी को गिरफ्तार कर 96 पव्वे देशी शराब बरामद की। कांस्टेबल राजेश राणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। यूपी-हरियाणा बार्ड की चौकी निवाड़ा पर पुलिस ने एक कार से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। एसआई अनूप सिंह ने अरविंद निवासी झंझाना गिन्नौर संभल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वह हरियाणा से संभल शराब लेकर जा रहा था। वहीं पाबला बेगमाबाद गांव से पुलिस ने लोकेश को गिरफ्तार कर 86 पव्वे देशी शराब बरामद की। एसआई जाहिद खान ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बालैनी क्षेत्र में दो शराब तस्कर गिरफ्तार, चार पेटी बरामद
बालैनी। पुलिस ने औगटी गांव से अश्वनी उर्फ गोल्डी पुत्र जितेंद्र निवासी सैदपुर, प्रवीण पुत्र रामपाल निवासी डौलचा को गिरफ्तार कर चार पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद की। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदीनगर क्षेत्र में दो पेटी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
चांदीनगर (बागपत)। पुलिस ने गौना-लहचौड़ा मार्ग से कर्मवीर उर्फ लीलू पुत्र रामशरण निवासी गौना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो पेटी देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed