फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्रों का विवाद सुलझाने गए दो पक्षों में संघर्ष

छात्रों का विवाद सुलझाने गए दो पक्षों में संघर्ष

Fri, 01 Feb 2019 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
छात्रों का विवाद सुलझाने गए दो पक्षों में संघर्ष
बागपत।
विज्ञापन

राष्ट्रवंदना चौक स्थित हलवाई की दुकान पर छात्रों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

शहर के एक इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए राष्ट्र वंदना चौक पर दोनों पक्ष उदयवीर हलवाई की दुकान पर पहुंचे। दोनों पक्षों में समझौते के दौरान कहासुनी हो गई। इसी को लेकर दोनों तरफ से लाठी - डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। झगड़े में एक पक्ष के सन्नी पुत्र सूबे सिंह निवासी बड़ौत रोड बागपत व दूसरे पक्ष के शेखर पुत्र राजवीर निवासी मोहल्ला चौहानान बागपत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि छात्रों के बीच विवाद है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed