{"_id":"5bb51b0e867a5501370f06a7","slug":"141538595598-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बस चालक से चाकू के बल पर 10 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिनी बस चालक से चाकू के बल पर 10 हजार लूटे
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर काठा गांव के पास चार युवकों ने मिनी बस चालक को चाकू से आतंकित कर 10 हजार रुपये की नगदी लूट ली और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। चालक ने कोतवाली में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना को लूट नहीं बल्कि मारपीट का मामला मान रही है।
रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव निवासी अल्लादिया ने बताया कि वह दिल्ली से शामली मिनी बस नंबर यूपी 19 टी 0621 चलाता है। बुधवार की दोपहर शामली से दिल्ली जा रहा था। बस में 70-80 यात्री सवार थे। राष्ट्रवंदना चौक बागपत से बस में तीन युवक सवार हुए। बस में जगह न होने के कारण युवक चालक के पास खड़े हो गए। परिचालक निर्मल निवासी आणधी जनपद शामली बस में पीछे टिकट काट रहा था। युवकों ने मोबाइल से एक युवक को फोन किया। पाली गांव से चौथा युवक बस में सवार हो लिया। दोपहर एक बजे के लगभग जब बस काठा गांव के पास पहुंची तो युवकों ने उसकी गर्दन पर चाकू रख लिया। हाईवे किनारे बस को रुकवा लिया। उसकी जेब में रखी 10 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बस में सवार किसी यात्री ने बोलने तक की हिम्मत नहीं की। बस में दिल्ली पुलिस के दो सिपाही भी सवार थे। उन्होंने भी घटना का विरोध नहीं किया। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। इस संबंध में चालक ने कोतवाली में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में एसएसआई धर्मेन्द्र सिंह संधू ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। बस चालक व युवकों में मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।