फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डायल 100 पुलिस रोकेगी छेड़छाड़ की घटना

डायल 100 पुलिस रोकेगी छेड़छाड़ की घटना

Sat, 29 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
डायल 100 पुलिस रोकेगी छेड़छाड़ की घटना
डायल 100 पुलिस रोकेगी छेड़छाड़ की घटना
विज्ञापन


बागपत। जिले में शिक्षण संस्थाओं के आसपास डायल 100 पुलिस छात्राओं से छोड़छाड़ की घटनाओं को रोकेगी और मनचलों पर लगाम लगाई जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को स्कूल-कालेजों के बाहर तैनात किया है। स्कूल-कालेज खुलने और बंद होने के समय पुलिस पहले से ज्यादा गश्त करेगी।
पिछले दिनों खेकड़ा में दस वर्षीय छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से पुलिस ने अब इस दिशा में सख्त कदम उठाने के प्रयास शुरू किए हैं। पुलिस अफसरों ने जिले में स्कूल-कालेजों के बाहर छात्राओं से आए दिन हो रही छेड़छाड़ की घटना को रोकने के लिए प्लान तैयार किया है। डायल 100 पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्कूल-कालेजों के आसपास शोहदों को सबक सिखाने के लिए पुलिस गश्त करेगी। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल-कालेजों के खुलने एवं बंद होने के समय पुलिस बाहर तैनात रहे है। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि यदि कोई भी मनचल छात्राओं से छेड़छाड़ करें तो उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। बड़ौत, बागपत व खेकड़ा में सभी गल्र्स इंटर कालेज एवं डिग्री कालेजों आने वाली छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। यदि किसी छात्रा के साथ कोई अप्रिय घटना हुई तो उस क्षेत्र मेें तैनात डायर 100 पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर रहे। सडक़ों पर छात्राओं के आगे-पीछे बाइकों पर घूमने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होने छात्राओं से आहवान किया कि यदि रास्ते में कोई भी युवक उनके साथ गलत हरकत करें तो तुरंत डायल 100 पर पुलिस को सूचना दे। पुलिस 10 मिनट के अंदर एक्शन लेगी।
विज्ञापन

--------------------
इन स्थानों पर होती है ज्यादा छेड़छाड़
बागपत। जिलें में बड़ौत व बागपत में सबसे ज्यादा छेड़छाड़ की घटनाएं होती है। बड़ौत में दिगंबर जैन कालेज के पास, गांधी रोड चौराहा, खत्री गढ़ी, अतिथि भवन रोड, नगर पालिका, ठाकुरद्वारा, बावली रोड, जनता वैदिक डिग्री कालेज के घासी राम द्वार के पास, बिजरौल रोड, नेहरू रोड, नया बाजार, कोताना रोड पर छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं होती है। बागपत में यमुना इंटर कालेज के बाहर, कोर्ट रोड, सिसाना रोड, चमरावल रोड, मैन बाजार में मनचले छात्राओं से छेड़छाड़ करते है। इसके अलावा अमीनगर सराय क्षेत्र में भी छेड़छाड़ की घटनाएं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
एंटी रोमियो टीम रही है फेल
बागपत। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार बनते ही एंटी रोमियो स्क्वायर्ड सेल का गठन किया था। कुछ दिनों तक एंटो रोमियो टीम सडक़ों पर नजर आई, लेकिन इसके बाद गायब हो गई। छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने में एंटी रोमियो टीम फेल हो गई। अब पुलिस अफसरों ने डायल 100 पुलिस पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed