फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फेसबुक पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी

फेसबुक पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी

Tue, 18 Sep 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी
बागपत।
विज्ञापन

लौहड्डा गांव में दस दिन पहले युवक पर हुए हमले के मामले में बड़ौत पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी पीड़ित परिवार को फेस बुक पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर कार्रवाई करने की मांग की।

लौहड्डा गांव के काफी संख्या में ग्रामीण सोमवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा आठ सितंबर को विकास पुत्र राजवीर सिंह की गांव के तीन-चार युवकों से कहासुनी हो गई। गांव के जिम्मेदारी लोगों ने फैसला कराया, लेकिन दो युवकों ने फैसला मानने से इंकार कर दिया और विकास को भुगतने की धमकी दे रहे थे। इसी रंजिश के कारण रात्रि में 12 बजे के लगभग आठ-दस लोग लाठी-डंडे, धारदार हथियार व तमंचे लेकर विकास के घर में घुस गए। उन्होंने विकास में हमला बोल दिया। उसकी जमकर पिटाई की। बचाव में आए परिजनों को भी नहीं छोड़ा। उन्हें मारपीट कर घायल किया। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। हमले में विकास, राजेेंद्र व अंकुर घायल रहे। परिजनों ने अंकित, अमित, शभम, अजय, फुरकान, सौरभ, आयुष के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आज तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी फेस बुक के माध्यम से पीड़ित पक्ष को मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने एसपी से मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेष कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें प्रदर्शन में महेंद्र, राजेंद्र, आनंद, राज कुमार, प्रकाश, नरेश, सुरेश, राजवीर, काले, रोहताश आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed