{"_id":"5b85a7aa42c792464f49751f","slug":"141535485866-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की टीम ने दो लकड़ी तस्कर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग की टीम ने दो लकड़ी तस्कर दबोचे
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के हरिया खेड़ा वन क्षेत्र से अवैध रूप से पेड़ काटने वाले दो लकड़ी तस्करों को वन विभाग की टीम ने बड़ौत से गिरफ्तार किया। जबकि दो तस्कर भागने में कामयाब हो गए। तस्करों को पकड़ने के लिए वन दरोगा रविकांत घायल हो गए। उन्होंने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेजा।
वन रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि बालैनी थाना क्षेत्र के हरिया खेड़ा वन क्षेत्र में सात अगस्त की रात्रि में लकड़ी तस्करों ने अवैध रूप से खैर के तीन पेड़ काट लिए थे। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो लकड़ी तस्कर कटे पेड़ों को छोड़कर मौके से भाग निकले थे। इस संबंध में अहसन उर्फ गुड्डू पुत्र अख्तर, राशिद, जुल्लू निवासी पठान कोर्ट बड़ौत, रजनीश पुत्र महीपाल निवासी टयौढ़ी के खिलाफ वन विभाग में कार्रवाई की। उसी समय से चारों तस्कर फरार चल रहे थे।
सोमवार की रात में वन दरोगा चंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बड़ौत के पठान कोर्ट में दबिश देकर लकड़ी तस्कर अहसान उर्फ गुड्डू व टयौढ़ी गांव से रजनीश को गिरफ्तार किया। तस्करों को पकड़ते समय वन दरोगा रविकांत चोटिल हो गए। जबकि दो तस्कर राशिद और जुल्लू भागने में सफल रहे। फारेस्ट पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा। वन दरोगा रविकांत ने बताया कि तस्करों को पकड़ने के बाद उन्हें कई बार मोबाइल फोन पर मारने की धमकी मिल चुकी है। उन्होंने जिस नंबर से धमकी मिल रही है, उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
जिले में लकड़ी तस्कर सक्रिय
बागपत। जिले में लकड़ी तस्कर सक्रिय है। वन क्षेत्रों में खैर, साल, शीशम के पेड़ों का अवैध रूप से कटान किया जा रहा है। रात होते ही लकड़ी तस्कर गाड़ी लेकर वन क्षेत्र में घुस जाते है और इलेक्ट्रानिक आरी से पेड़ करे काटकर ले जाते हैं। वन क्षेत्र के बरनावा, शाहपुर बाणगंगा, खपराना, सरोरा में काफी संख्या में पेड़ों का कटाया जा रहा है।