फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चोरों ने चांदनहेड़ी में मकान खंगाला

चोरों ने चांदनहेड़ी में मकान खंगाला

Wed, 04 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने चांदनहेड़ी में मकान खंगाला
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

चांदनहेड़ी गांव में सोमवार की रात में चोर घर के ताले तोड़कर नगदी, जेवरात सहित लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए। परिवार मकान की छत पर सोया हुआ था।
चांदनहेड़ी गांव निवासी जसबीर पुत्र उमर सिंह ने दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मकान की छत पर सो रहा था। नीचे घर के दरवाजे बंद थे और ताले लगे थे। मंगलवार की सुबह जब वे नीचे आए तो कमरों के ताले टूटे थे और अंदर सामान बिखरा था। चोर मकान से सामान चोरी कर ले गए। चोर यहां से सोने-चांदी के जेवरात, 45 हजार रुपये की नगदी सहित पांच लाख रुपये का सामान चुराकर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली। ग्रामीणों ने कहा बदमाश चोरी की घटना को अंजाम देकर चले जाते है। पुलिस रात मेें गश्त नहीं करती। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया चोरी की वारदात का जल्दी ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed