फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली क्षेत्र में किशोरी से रेप, हंगामा

छपरौली क्षेत्र में किशोरी से रेप, हंगामा

Wed, 20 Jun 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
छपरौली क्षेत्र में किशोरी से रेप, हंगामा
छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात में 15 वर्षीय किशोरी से तमंचे के बल पर युवकों ने रेप किया। शोर मचाने पर परिजनों ने भाग रहे आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों ने आरोपी को सौंप दिया। थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात में 15 वर्षीय किशोरी कमरे में अकेली सो रही थी। दूसरे कमरे में परिजन सो रहे थे। इसी दौरान एक युवक घर में घुसा और किशोरी के कमरे में पहुंचा। उसने तमंचे से किशोरी को आतंकित कर उसके साथ जबरन रेप किया। किशोरी ने शोर मचा दिया, जिस पर परिजन जाग गए। उन्होंने शोर मचा दिया। मोहल्ले में जाग हो गई। आरोपी युवक भागने लगा, लेकिन लोगों ने घेरकर उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की। पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने आरोपी युवक को सौंप दिया। किशोरी के पिता ने थाने पर हरियाणा के कंथला गांव निवासी राकेश पुत्र इसम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पूछताछ में उसने बताया कि उसका किशोरी के घर काफी दिनों से आना-जाना था। सोमवार की रात उसकी बाइक किशोरी के गांव के पास खराब हो गई । वह बाइक को वहीं छोड़कर पैदल ही किशोरी के घर चला गया । थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


देवर ने भाभी से छेड़छाड़ की
छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर ने भाभी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला के पति ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी भाई के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed