{"_id":"5afc87e04f1c1be4408b5c6f","slug":"141526499296-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सहित दो पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सहित दो पर हमला
Updated Thu, 17 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मंगलवार की रात में कुछ लोगों ने हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। साथ बड़का रोड पर मंगलवार की रात में ही चार युवकों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी।
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री मंगलवार की रात में धनौरा गांव से बाइक पर बड़का गांव जा रहा था। हिलवाड़ी के रास्ते पर जंगल में पुलिया के निकट तीन लोगों ने उसे रोका और गाली गलौच कर मारपीट कर दी। हमलावरों ने तमंचे से उस पर फायर करने का प्रयास किया। इसी दौरान ईट से लदे ट्रक को अपनी तरफ आता देखकर हमलावर मारने की धमकी देकर भाग गए। जिलाध्यक्ष पर हुए हमले को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इनमेें नितिन जैन, सचिन वत्स, अंकित बड़ौली, दीपक बामनौली, जय कुमार किशोर, पवन आदि रहे।
दूसरी ओर बड़का रोड निवासी बाबूराम पुत्र अजब सिंह मंगलवार की रात्रि में बाजार से पैदल जा रहा था, तो रास्ते मेें उसे चार युवक मिले, जो डंडे लिए हुए थे, उन्होंने इसकी पिटाई की। जब जान बचाने को वह भाग तो उस पर तमंचा से फायर भी, इसमें वह बाल-बाल बच गया। उसने कोतवाली में अज्ञात चार युवकों के खिलाफ तहरीर र्दी।