{"_id":"5af9e89b4f1c1bdf408b570e","slug":"141526327451-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख रूपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 लाख रूपये हड़पने का आरोप
Updated Tue, 15 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कंकरखेड़ा मेरठ निवासी हाजी उस्मान पुत्र इरफान ने पांच साल पहले बागपत में मौलाना बिलाल के मदरसे के पास वली मोहम्मद से छह हजार गज जमीन 1.60 करोड़ रुपये में तय की । उसने उन्हें 25 लाख रुपये भी दे दिए । आरोप है कि उन्होंने आज तक जमीन का एग्रीमेंट तक नहीं किया। जब उसने एग्रीमेंट करने की बात कही तो उसे टरका दिया। उन्होंने दूसरे व्यक्ति को दो करोड़ रुपये में जमीन बेच दी है। जब वह उनसे रुपये वापस लेने गया तो उन्होंने मारने की धमकी दी। उस्मान ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
दंपति को मारपीट कर घायल किया
बागपत। टयौढ़ी गांव में राजीव पुत्र सुखवीर को उसके ही सगे भाइयों ने पीट कर घायल कर दिया। विरोध में आई पत्नी बबली से मारपीट व छेड़छाड़ की गई। बबली गर्भवती है। आरोप है कि उसके पेट में लात मारी गई। इससे उसका गर्भपात होने की संभावना बनी हुई है। उसे बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।