{"_id":"5ad0fdea4f1c1b9d098b466c","slug":"141523645930-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से दो बदमाशों ने हजारों लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से दो बदमाशों ने हजारों लूटे
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
युवक से हजारों की लूट
अमीनगर सराय। बरसिया-तिलपनी मार्ग पर रामनगर गांव के पास दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से हजारों रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचों की बट से युवक को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने सिंघावली अहीर थाने पर तहरीर दी है। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी अंकित पुत्र सुशील कुमार शर्मा मेरठ में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे मेरठ से गांव लौट रहा था। बरसिया-तिलपनी मार्ग पर अपने गांव रामनगर की तरफ मुड़ने लगा तो मैजिक सवार दो बदमाशों ने उसे तमंचों के बल पर रोक कर 5500 रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर तमंचों की बटों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके।