{"_id":"5a9eed844f1c1b387b8ba15f","slug":"141520364932-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराजीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराजीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
पुलिस ने कोताना रोड पर चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय गिरोह के दो दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार किए। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों के पास से चोरी की दो बाइक बरामद की।
सोमवार की रात में कोताना रोड पर एसआई राजीव कुमार पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी कोताना की ओर से दो अलग-अलग बाइकों पर दो युवक आए। पुलिस को देखकर वे बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए चोरों ने अपने नाम सागर उर्फ छोटू पुत्र यामीन और इसरार पुत्र राजुदीन केतीपुरा बागपत बताए हैं। इनके पास से चोरी की एक बुलेट और एक स्पलेंडर प्रो बाइक बरामद हुई है। इनसे पुलिस पूछताछ में जुटी है।