फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मलकपुर मिल में फायरिंग, छह किसान घायल

मलकपुर मिल में फायरिंग, छह किसान घायल

Tue, 26 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
मलकपुर मिल में फायरिंग, छह किसान घायल
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल में सोमवार की रात में गन्ना तौलने के विवाद को लेकर ढिकाना के हथियार बंद लोगों ने जौनमाना के किसानों पर हमला बोल दिया। उन्होंने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया और फायरिंग की। इससे मिल में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना में घायल छह लोगों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद दोनों गांव के किसानों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। मौके पर पुलिस तैनात कर दी।

रविवार की रात में ढिकाना और जौनमाना के किसानों के बीच मिल गेट पर गन्ना तौलने को लेकर विवाद हो गया था, लेकिन लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया गया था। सोमवार की रात में जब जौनमाना के किसान मिल गेट पर गन्ना लेकर पहुंचे तो ढिकाना के 15-20 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने लाठी-डंडों पर धारदार हथियारों से जो भी गांव का आदमी मिला, उस हमला बोल दिया और तमंचों से फायरिंग की। इस दौरान भगदड़ मच गई। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर फायरिंग करके भाग निकले। इस हमले में जौनमाना गांव के सुरेंद्र पुत्र बीरबल, योगेंद्र पुत्र ओमवीर, योगेश पुत्र रामपाल, आदेश पुत्र हरपाल, मोनू पुत्र योगेंद्र व अन्य कई लोग घायल हुए है। घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। इस घटना को लेकर दोनों गांवों के किसानों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed