फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   समाज को बनाया जा रहा निशाना, कैसे जाएं स्कूल?

समाज को बनाया जा रहा निशाना, कैसे जाएं स्कूल?

Sun, 17 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
समाज को बनाया जा रहा निशाना, कैसे जाएं स्कूल?
बड़ौत (बागपत)। शामली के सोनी कश्यप मर्डर केस से कश्यप समाज की छात्राएं आहत है। वाजिदपुर गांव में कश्यप समाज की लड़कियों ने कहा कि वह खौफ के साये में हैं, स्कूल कैसे जाएं। उनके समाज को टारगेट किया जा रहा है। अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह स्कूल नहीं जाएंगी।
विज्ञापन

शनिवार को वाजिदपुर गांव निवासी छात्रा नीलम, प्रीति, आरती और पूजा ने कहा कि वह स्कूल जाने से डरने लगी है। शामली के गढ़ी श्याम प्रकरण से स्पष्ट हो गया है कि उनके समाज को टार्गेट किया जा रहा है। उन्हें डर है कि कहीं उनके साथ भी ऐसी कोई हरकत न हो जाए। छात्राओं ने यह भी कहा कि इंसाफ मिलने तक वह स्कूल नहीं जाएंगी। कश्यप युवा मंच एवं महर्षि कश्यप महासभा के राष्ट्रीय सचिव सुभाष चंद कश्यप ने बताया कि समाज की लड़कियां वारदात से सहमी हुई है। उधर, बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड से फूंस वाली मस्जिद के सामने से होते हुए नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति तक कैंडल मार्च निकाला। मौन धारण किया। वाजिदपुर गांव के साक्षी शिवम पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने मारी गई छात्रा सोनी कश्यप की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बेटियों के खिलाफ बढ़ रही हिंसा का नाट्य रूपांतरण भी किया गया।
विज्ञापन


आज राजपथ पर करेंगे कैंडल मार्च
कश्यप युवा मंच एवं महर्षि कश्यप महासभा के राष्ट्रीय सचिव सुभाष चंद कश्यप ने बताया कि दिल्ली में राजपथ पर रविवार शाम सात बजे कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

गढ़ी श्याम में पंचायत आज
शामली के गढ़ी शाम में रविवार को होने वाली कश्यप समाज की पंचायत में बागपत से सैकड़ों लोग रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed