फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   निवाड़ा खादर में किसानों से मारपीट, फायरिंग

निवाड़ा खादर में किसानों से मारपीट, फायरिंग

Tue, 05 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
निवाड़ा खादर में किसानों से मारपीट, फायरिंग
बागपत। निवाड़ा के यमुना-खादर में सीमा विवाद के चलते एक बार फिर झगड़ा हो गया। निवाड़ा के किसानों ने कहा सोनीपत के गांव जांजल के लोगों ने पुलिस के साथ खादर में आकर उनके साथ मारपीट की। ट्रैक्टर से गेहूं की फसल को उजाड़ दिया। फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ितों ने डीएम और एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव के आमिर, कादिर, बेगराज, गय्यूर, महक सिंह ने बताया कि उनकी यमुना खादर में कृषि भूमि है। रविवार को भूमि में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। तभी हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव जांजल के तीन लोग अपने 10-15 साथियों और हरियाणा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, जो हाथों में धारदार हथियार और तमंचा लिए थे। आरोपियों ने गाली-गलौज कर कहा यहां से चले जाओ, इस जमीन से तुम्हारा कोई संबंध नहीं है। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट की और फसल को अपने ट्रैक्टरों से उजाड़ दिया और उनसे 2700 रुपये नगद और सिंचाई के उपकरण लूट कर ले गए। आरोपियों ने तमंचों से फायरिंग भी की। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने धमकी दी यदि दोबारा यहां पर आए तो जान से मार दिया जाएगा। रात के समय गांव के किसान इकलाख के पास कई बार फोन आया। पीड़ित ने कहा आरोपी ने धमकी दी खेत में जाने से किसानों को रोक ले, वरना दो दिन में हत्या कर दी जाएगी। इससे किसान भयभीत हैं। वे अपने खेत में भी नहीं जा पा रहे हैं। पीड़ितों ने डीएम और एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। इस मौके पर नौशाद, दिलशाद, कादिर, निशार, खलील, उमर, इसरार, यामीन, तैमूर आदि मौजूद रहे। डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी जय प्रकाश ने उनको मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


किसानों पर पहले भी हुआ हमला
बागपत। निवाड़ा के किसानों पर सोनीपत के गांव जांजल के लोगों ने पिछले साल भी हमला किया था और उनका इंजन अपने साथ लेकर चले गए थे। आरोपी पूर्व में भी कई बार मारपीट कर चुके हैं। किसानों ने कहा हरियाणा पुलिस भी आरोपियों की मदद कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed