फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   काठा में दलित युवती की गोली मारकर हत्या

काठा में दलित युवती की गोली मारकर हत्या

Sun, 12 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
काठा में दलित युवती की गोली मारकर हत्या
बागपत। काठा गांव में दलित युवती की खेत से गन्ना छिलने को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी । सूचना पर पहुंचे एसपी जय प्रकाश ने मौके मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

काठा गांव के दलित जयभगवान की बेटी मधु (20) अपनी माता कांता के साथ शनिवार सुबह गांव में ही एक किसान के खेत में गन्ना छिलने के लिए गई थी। खेत में अगौला ज्यादा काटने पर किसान के परिवार के एक सदस्य ने कहासुनी कर दी । इसका मधु ने विरोध किया । इसको लेकर कहासुनी हो गई । उस समय अन्य लोगों ने बीच बचाव करा दिया । शाम करीब छह बजे आरोपी युवक अपने साथी के साथ जयभगवान के घर पहुंचा। गाली-गलौज क आरोपी ने मधु के तमंचा सटाकर गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी जय प्रकाश, एएसपी अजय कुमार सिंह, सीओ दिलीप सिंह, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अफसरों ने जांच पड़ताल की। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी का कहना है कि अगौला ज्यादा काटने के विवाद में हत्या की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मां की जान बचाने के
लिए बेटी ने गवा ही जान
बागपत। युवती दीपा के मुताबिक आरोपी युवक ने घर पर आते ही कहा कि मधु कहा है। उस समय मधु गली में गई हुई थी। इतना कहते ही उसने माता कांता की ओर तमंचा कर दिया। तभी मधु आ गई और मां के आगे खड़ी हो गई। आरोपी युवक ने मधु के गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से रंजिश रखता था आरोप
बागपत। परिजनों के मुताबिक आरोपी युवक पहले से ही उनके परिवार से रंजिश रखता था। कई बार उनका विवाद हो गया था। उस समय भी उसने धमकी दी थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घटना से परिवार में कोहराम
बागपत। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed