फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मां-बाप की डांट से क्षुब्ध बीए की छात्रा ने लगाई फांसी

मां-बाप की डांट से क्षुब्ध बीए की छात्रा ने लगाई फांसी

Tue, 07 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
मां-बाप की डांट से क्षुब्ध बीए की छात्रा ने लगाई फांसी
रमाला (बागपत)। अचरज खेड़ा उर्फ आचार्य खेड़ा गांव में बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। श्मशान घाट में पहुंची पुलिस ने चिता से अस्थियां कब्जे में ली। पुलिस का कहना है कि डांट से क्षुब्ध होकर छात्रा ने आत्महत्या की है। पुलिस ने छात्रा के माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर चालान किया। कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रमाला क्षेत्र के गांव आचार्य खेड़ा में रविवार को शाम के समय 19 वर्षीय युवती रूबी उर्फ वर्षा का शव मकान में पंखे पर चुन्नी से लटका हुआ था। परिजनों ने शव को उतारकर आनन-फानन में उसका दाह संस्कार कर दिया। गांव में चर्चा फैल गई। इसकी जानकारी रमाला पुलिस को लग गई। पुलिस टीम तुरंत गांव में पहुंची और जांच की। इसके बाद पुलिस टीम श्मशान घाट में पहुंची, तब तक शव का अंतिम संस्कार हो चुका था। पुलिस ने चिता से अस्थियां अपने कब्जे में ले ली। इस मामले में उसकी माता सुनीता और पिता राजवीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और सबूत छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने उसकी माता सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। उसके पिता को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

रमाला थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि राजवीर नशे का आदी है। उसने चार नवंबर की शाम अपनी बेटी को गली में गाली देकर डांट दिया था। इससे लड़की क्षुब्ध हो गई । रविवार सुबह उसने चाय नहीं पी । उसकी माता ने भी उसको डांट दिया । इस बात पर लड़की ने आत्महत्या कर ली। उसकी माता सुनीता को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या की है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की अफवाह, पुलिस ने कर दिया इंकार
रमाला। गांव में अफवाह फैल गई कि हत्या की गई है। सूचना भी पुलिस को हत्या की ही दी गई थी। पुलिस की जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया। इसके तहत पुलिस ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी का कहना है कि छात्रा की हत्या नहीं की गई। उसने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed