फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पत्नी को बगैर तलाक दिए कर लिया दूसरा निकाह

पत्नी को बगैर तलाक दिए कर लिया दूसरा निकाह

Thu, 13 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को बगैर तलाक दिए कर लिया दूसरा निकाह
बागपत। पत्नी को बगैर तलाक दिए पति द्वारा दूसरा निकाह करने का मामला सामने आया है। पंचायत के समझाने के बाद आरोपी महिला को लेकर चला गया। आरोपी अपनी पत्नी पर तेजाबी हमला करने की धमकी दे रहा है। उसने एसपी दफ्तर में पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन

खेकड़ा निवासी महिला ने बताया उसका निकाह 2002 में लोनी के एक युवक के साथ हुआ था। शादी में दिए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। उससे दहेज की मांग करते थे। असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसको जला भी दिया था। उसके पांच बच्चे हैं। पति ने बगैर तलाक दिए दूसरी महिला से निकाह कर लिया है। 20-25 दिन पहले पति अपनी दूसरी पत्नी को लेकर घर में आया और बोला यह महिला भी यहां रहेगी। इसको लेकर पंचायत बैठी। पंचों के समझाने पर आरोपी महिला को लेकर चला गया। अब आरोपी उसे तेजाबी हमला करने की धमकी दे रहा है। इससे वह काफी भयभीत है। उसने अपने मायके वालों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचकर अफसरों से शिकायत की।
विज्ञापन


युवक के कहने पर पुलिस कर रही उत्पीड़न
बागपत। खेकड़ा के लोगों ने बताया एक युवक नशा करता है। आए दिन कस्बे में चोरी की वारदात को अंजाम देता रहता है। वह अपने साथ ओर के भी नाम लेता रहता है। उसके कहने पर पुलिस उनके घर पर आकर उनको परेशान करती है। जबकि उनका आरोपी युवक से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने एसपी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर नूर मोहम्मद, आस मोहम्मद, इरफान, समीम, आजाद, शौकत, नवाब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा ने तमंचे के बल पर
लगवाया कागजों पर अंगूठा
बागपत। सिसाना गांव निवासी महिला पाल्लो ने डीआईजी को भेजे पत्र में बताया वह मायके में रहती है। उसके पिता ने उसके नाम एक प्लाट कराया । परिवार के लोगों ने धोखाधड़ी से प्लाट का बैनामा करा लिया था। पता चलने पर उसने अफसरों से शिकायत की। आरोप है कोतवाली का एक दरोगा आरोपी पक्ष से मिला है। उसने आरोपियों से मिलकर नशीला पदार्थ सुंघाकर तमंचे के बल पर उसके कागजों पर अंगूठा लगवाया और वीडियो बना ली। धमकी दी यदि किसी के शिकायत की तो जान से मार देंगे। बाद में आरोपियों ने प्लाट पर कब्जा कर लिया। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


कासिमपुर खेड़ी में दंपति पर हमला, धमकी
बागपत। कासिमपुर खेड़ी गांव के जोगेंद्र ने बताया पड़ोस के दूसरे समुदाय के एक परिवार के बच्चों से उनके बच्चों का 10 जुलाई को विवाद हो गया था। इसके चलते आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में आई उसकी पत्नी पर भी हमला किया। दोनों घायल हो गए। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी दफ्तर में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed