फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पूर्व प्रधान की बीवी से सचिव ने किया दुष्कर्म

पूर्व प्रधान की बीवी से सचिव ने किया दुष्कर्म

Thu, 06 Jul 2017 01:27 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान की बीवी से सचिव ने किया दुष्कर्म
अमीनगर सराय (बागपत)। एक पूर्व प्रधान की पत्नी से ग्राम सचिव द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी को पूर्व प्रधान ने आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ लिया। उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन

एक गांव के पूर्व प्रधान मंगलवार को किसी काम से बिनौली गया हुआ था। शाम को वहां से घर लौटा तो गांव का सचिव उसकी पत्नी से साथ दुष्कर्म करता मिला। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और भागने का प्रयास करने लगा। शोर शराबा होने पर मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। सभी ने मिलकर उसको पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर उसे सौंपा। उसकी पत्नी ने बताया आरोपी सचिव ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसकी तहरीर पर सिंघावली अहीर थाने में आरोपी सचिव रविंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह ने कहा पकड़े गए आरोपी रविंद्र यादव को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ इस मामले में पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया। काफी लोग उनके घर पर पहुंचे, लेकिन पीड़ितों ने समझौता करने से इंकार कर दिया। देर रात थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। दूसरी तरफ आरोपी ग्राम सचिव रविंद्र यादव ने कहा मनरेगा के संबंध में पूर्व प्रधान के घर पहुंचा था। वहां पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके चलते उसके खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया। जो पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed