{"_id":"5957f9fc4f1c1b0f658b49bc","slug":"141498937852-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के विवाद को लेकर की थी ब्रहमपाल की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने के विवाद को लेकर की थी ब्रहमपाल की हत्या
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
ढ़िकाना गांव में एमसीडी कर्मचारी ब्रह्मपाल वाल्मीकि की हत्या शराब पीते समय हुए विवाद को लेकर की गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।
25 जून की रात में ढ़िकाना गांव में एमसीडी कर्मचारी ब्रह्मपाल वाल्मीकि की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह अपने आंगन में सोया हुआ था। इस मामले में उसके बेटे ने दो लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसी रात एक आरोपी कालूराम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। इसका मुख्य आरोपी नगेंद्र उर्फ बिट्टू पुत्र भोपाल निवासी ढ़िकाना फरार चल रहा था। पुलिस शुक्रवार की रात उसे धर दबोचा। पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि ब्रह्मपाल और आरोपी शराब पीते थे। घटना वाली रात शराब पीते हुए उसका ब्रह्मपाल से विवाद हो गया था। इसी को लेकर उसने उसकी हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।