फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने पकड़ी 2 लाख 46 हजार 900 रुपये की नकदी

पुलिस ने पकड़ी 2 लाख 46 हजार 900 रुपये की नकदी

Wed, 27 Mar 2019 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी 2 लाख 46 हजार 900 रुपये की नकदी
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस एवं स्टैटिक टीम ने मंगलवार को डूंडाहेड़ा चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान व्यापारी की कार से दो लाख 46 हजार 900 रुपये की नगदी पकड़ी है। पकड़े गए रुपयों को पुलिस ने जब्त करके सीज कर दिया।
बागपत में 11 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुपालन में पुलिस प्रशासन सभी चेक पोस्ट से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की जांच में जुटा है। मंगलवार को उड़न दस्ते (स्टैटिक टीम) के प्रभारी राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में डूंडाहेड़ा चेक पोस्ट पर वाहनों का चेकिंग अभियान चल रहा था। तभी एक कार सवार ने चेकिंग होते देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और चौकी में लाकर कार की तलाशी ली।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि जांच में कार से दो लाख 46 हजार 900 रुपये बरामद हुए। कार सवार ने बताया कि उसका नाम राधेश्याम शर्मा है। बागपत के बिनौली गांव का है, लेकिन वह नोएडा में रहकर वाशिंग पाउडर का व्यापार करता है। उसे अपने गांव में खेत में नलकूप लगवाना है। यह रुपये उसी खर्च के लिए लेकर जा रहा था। उससे इस कथन के पक्ष में सबूत देने को कहा तो रुपयों के श्रोत का साक्ष्य नहीं दिखा सका। इसलिए रुपयों को जब्त करके सीज कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए रुपयों का चुनाव में मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रयोग की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। व्यापारी को साक्ष्य लाने के लिए कह दिया गया है। पुख्ता साक्ष्य देने पर रुपये वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed