फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धारदार हथियारों से मकान मालिक पर हमला , पिता पुत्र घायल

धारदार हथियारों से मकान मालिक पर हमला , पिता पुत्र घायल

Fri, 01 Mar 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
धारदार हथियारों से मकान मालिक पर हमला , पिता पुत्र घायल
बड़ौत (बागपत)। औसिक्का गांव में बकरी चराते समय बुग्गी चालक से कहासुनी होने पर बुग्गी चालक ने साथियों के साथ धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायलों में यामीन पुत्र रहम तुल्ला और उसका बेटा मुनसब निवासी औसिक्का शामिल हैं। दोनों बकरियों चरा रहे थे। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति बुग्गी लेकर आ रहा था। उसकी बुग्गी बकरी पर चढ़ गई तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद बुग्गी चालक ने अपने साथियों के साथ यामीन के घर पर हमला बोल दिया और धारदार हथियारों से उसे व उसके बेटे को घायल कर दिया। बाद में मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर 100 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर हाथ नहीं लगे। यामीन ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed