फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खेकड़ा के लापता व्यक्ति का शव गाजियाबाद के गांव मंडौला में मिला

खेकड़ा के लापता व्यक्ति का शव गाजियाबाद के गांव मंडौला में मिला

Sun, 17 Feb 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा के लापता व्यक्ति का शव गाजियाबाद के गांव मंडौला में मिला
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर से तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव गाजियाबाद के ग्राम मंडौला के जंगल में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए गाजियाबाद भेजा।

नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी अमित वर्मा ने 14 फरवरी को खेकड़ा थाने में अपने पिता के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। उसने बताया कि उसके पिता रामभजन वर्मा 11 फरवरी को अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर घर से गए, लेकिन वह अपनी न तो अपनी बहन के घर ही पहुंचे, और न ही अपने घर खेकड़ा वापस लौटे। 15 फरवरी को ट्रानिका सिटी पुलिस को ग्राम मंडौला के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव को जंगली जानवरों ने नोंच रखा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजियाबाद भेजा। अमित वर्मा ने शनिवार को ट्रानिका सिटी थाने में पहुंचकर जंगल में मिले शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की। उन्होंने अपने पिता की हत्या की आशंका जताई। थाना प्रभारी उमेश रोरिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रामभजन वर्मा की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed