फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Havoc caused by storms and rain, four dead

Ayodhya News: आंधी-बारिश का कहर, चार की मौत

Sat, 26 Sep 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 26 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Havoc caused by storms and rain, four dead
हादसे में चली गई आकाश की जान।
अयोध्या। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश व तेज हवाओं ने कहर बरपाया है। अलग-अलग तहसीलों में पेड़ गिरने से दबकर चार लोगों की जान चली गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। पिछले दो दिनों में करीब 97 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हनुमतनगर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रयागराज हाईवे पर मसौधा बाजार में शनिवार दोपहर एक कार पर बरगद का पेड़ गिर गया। कार में सवार शिवदासपुर के शुक्ल का पुरवा निवासी आकाश वर्मा (19) की दबकर मौत हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके भाई अनुभव शुक्ला (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। आकाश वर्मा स्नातक के छात्र थे। अनुभव 11वीं के छात्र हैं। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मिल्कीपुर के ढोली आस्करन गांव में नित्यक्रिया के लिए जा रहे रामसुंदर के 12 वर्षीय बेटे आर्यन पर पेड़ गिर गया। दबकर बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिवार के लोग उसे सीएचसी मिल्कीपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, रुदौली और मवई में भी हुए हादसे रुदौली के बिचाला गांव में छप्पर में पशुओं को चारा देने गए रामस्वरूप (76) की महुआ का पेड़ गिरने से दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से पेड़ हटाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तहसीलदार विजय गुप्ता ने लेखपाल को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मवई में बारिश के दौरान धर्मराज (40) पर पेड़ गिर गया। उनकी मौत हो गई। रुदौली एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि तेज बारिश व हवा के बाद पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत होने की सूचना मिली है।

हादसे में चली गई आकाश की जान।

हादसे में चली गई आकाश की जान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed