फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Altercation between women near Indira Market; cross-FIRs registered against both parties.

Mandi News: इंदिरा मार्केट के पास महिलाओं के बीच मारपीट, दोनों पक्षों पर क्रॉस प्राथमिकी

Sun, 27 Sep 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Altercation between women near Indira Market; cross-FIRs registered against both parties.
पुलिस ने घटनास्थल पर बुलाकर की जांच, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। इंदिरा मार्केट के पास शुक्रवार शाम महिलाओं के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की है। शनिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग घटनास्थल पर बुलाकर मामले की जांच की। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए।शुक्रवार शाम करीब पांच बजे महिलाओं के बीच हुए विवाद और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ महिलाएं आपस में मारपीट करती नजर आ रही थीं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें लेकर जांच शुरू की। शनिवार को जांच के दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा मारपीट के समय मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर विवाद के कारणों तथा मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed