{"_id":"5c534a9dbdec22737d20c465","slug":"131548962461-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार सहित दो लोगों पर फायरिंग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार सहित दो लोगों पर फायरिंग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
डूंडाहेडा गांव में मिट्टी मलबा भराव कर रहे एक ठेकेदार से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया। आरोपियों ने ठेकेदार एवं उसके एक रिश्तेदार पर फायरिंग भी की। ठेकेदार ने तीन नामजद व एक अज्ञात समेत चार लोगों के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
खेकड़ा नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी सज्जन कुमार प्लाट आदि में मिट्टी मलबा भराव आदि का कार्य करता है। बुधवार की रात में वह अपने एक रिश्तेदार विपुल और मजदूर के साथ ग्राम डूंडाहेडा में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जैन मंदिर प्लाट का मिट्टी मलबे से भराव करवा रहा था। प्रार्थी के ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी मलबा लेकर भराव करने के लिए जा रहे थे।
ठेकेदार सज्जन कुमार ने बताया कि रात्रि करीब पौने दस बजे मोहल्ला मुंडाला और अहिरान के कुछ युवक अपने साथियों के साथ भराव की एवज में पैसे मांगने आ गए। सज्जन ने पैसे देने से मना किया तो उक्त लोगों ने अपने अपने हथियार निकालकर गाली गलौच कर गोली चला दी। गोली सज्जन व विपुल को छूती हुई निकल गई। गोली के छर्रे उनको लगे हैं। आरोप है कि उन लोगों ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। सज्जन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।