{"_id":"5c3a40e6bdec227374273fca","slug":"131547321574-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे के ठेकेदार से पेशगी के नाम पर ठगे 3.95 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेड़की स्थित जेबीएफ भट्ठा के ठेकेदार मेहंदी हसन पुत्र अली हसन ने बताया कि वह मूल रूप से गांव भूरा थाना कैराना जनपद शामली का रहने वाला है। खेड़की में भट्ठे पर ठेकेदार करता है। मजदूरों को भट्ठे पर कार्य कराने के लिए लाता है। पांच दिसंबर 2018 को उसे सोनू पुत्र शौकत निवासी गांव सराय डाकघर रामपुर अटेरना थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर मिला। उसने भट्ठे पर काम करने के लिए मजदूर के संबंध में बात की। आठ दिसंबर को वह सात मजदूरों को साथ लेकर भट्ठे पर पहुंचा। आरोप है कि सोनू ने पेशगी के नाम पर उससे 3.95 लाख रुपये लिए और सातों मजदूरों में बांट दिए। पेशगी लेने के बाद उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को वे परिवार सहित भट्ठे पर आ जाएंगे, लेकिन कोई काम में नहीं आए। उसने सोनू से मोबाइल पर बात की तो उसने काम पर आने से मना कर दिया। पेशगी के रुपये लौटने को कहा तो धमकी दी कि यदि रुपये मांगे तो जान से मार देंगे। ठेकेदार ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।